गंगापार, सितम्बर 30 -- छात्राओं को महिला सुरक्षा और साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करते हुए पुलिस टीम ने सुरक्षित रहने के जरूरी उपाय बताए। किसी भी परेशानी की स्थिति में फौरन पुलिस की सहायता लेने की जानकारी दी गई। मऊआइमा के भदरपुर उर्फ दीनापुर स्थित स्व. तीर्थराज मिश्र इंटरमीडिएट कॉलेज में मिशन शक्ति और साइबर टीम की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधानाचार्य प्रिया शुक्ला की मौजूदगी में पुलिसकर्मियों ने छात्राओं को महिला सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। टीम में एसएसआई बालेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक कुंवर गौरव सिंह, एसआई आकांक्षा मिश्रा, कांस्टेबल ईशा कुमारी और कांस्टेबल श्वेता सिंह मौजूद रहीं। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...