हरदोई, अप्रैल 7 -- हरदोई, संवाददाता। 'मिशन शक्ति 5.0' अभियान के तहत अल्लीपुर स्थित वृद्धाश्रम में नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के साथ-साथ वृद्धजनों को भी उनके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक करना रहा। मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी अरुणिमा श्रीवास्तव ने कहा कि महिलाओं का सुरक्षित और आत्मनिर्भर होना समाज के विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए महिलाओं को सजग रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए क्षेत्राधिकारी प्रभा पटेल ने साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए। लोगों को किसी भी अनजान कॉल या संदेश से सावधान रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.