मिशन शक्ति की चौपाल में बेटियों को मिला सुरक्षा का मंत्र
संभल, जुलाई 17 -- शासन के मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार के निर्देशन में शुक्रवार को जनपद की मिशन शक्ति टीम ने थाना क्षेत्रों में बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित कर महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, स्वावलंबन और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। महिला पुलिसकर्मियों ने चौपाल लगाकर महिला संबंधी समस्याओं के समाधान की जानकारी दी। पुलिस ने वीमेन पावर लाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, सीएम हेल्पलाइन 1076, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस 108, महिला हेल्पलाइन 181 तथा साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 सहित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के पंपलेट वितरित किए और मोबाइल के पैनिक बटन के उपयोग का प्रदर्शन भी किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.