मिशन शक्ति का जन जागरूकता अभियान
श्रावस्ती, जून 18 -- श्रावस्ती। पुलिस की ओर से गुरुवार को महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं आत्मनिर्भरता के लिए जन जागरूकता अभियान चलाया गया। इसके तहत सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता चौपाल, संवाद एवं जनसंपर्क कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा उपायों, कानूनी अधिकारों की जानकारी दी गई। इस दौरान साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में सोशल मीडिया फ्रॉड, ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल एवं संदिग्ध लिंक से सतर्क रहने के लिए जागरूक किया गया। साथ ही ओटीपी साझा न करने, मजबूत पासवर्ड का उपयोग करने तथा किसी भी साइबर आपात स्थिति में हेल्पलाइन नंबर 1930 पर तत्काल सूचना देने के संबंध में जानकारी दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.