बलरामपुर, मार्च 28 -- महराजगंज तराई, संवाददाता। प्रदेश में संचालित मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत रामफल मेमोरियल इंटर कॉलेज में शनिवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक विकास कुमार रहे। थाना प्रभारी संतोष तिवारी एवं प्रधानाचार्य आलोक कुमार मिश्रा ने उन्हें बुके व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया।कार्यक्रम में छात्राओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही विद्यालय की छात्राओं ने खेलकूद प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अपने संबोधन में पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने कहा कि वर्तमान समय में महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और सरकार भी उनकी सुरक्षा व आत्मनिर्भरता के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस ...