बिजनौर, मई 13 -- बिजनौर। नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए समर्पित मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के अंतर्गत राखी मेमोरियल विद्या निकेतन गल्र्स इंटर कॉलेज की 11वीं कक्षा की मेधावी छात्रा सृष्टि चौहान पुत्री सीताराम चौहान निवासी ग्राम मानियावाला गढ़ी विकासखंड अफजलगढ़ को एक दिन के लिए सांकेतिक डीएम बनाया गया। इस अवसर पर सृष्टि चौहान ने डीएम कार्यालय पहुंचकर विभिन्न प्रशासनिक कार्यों की जानकारी प्राप्त की तथा जनसुनवाई, कार्यालय संचालन एवं विभागीय कार्यप्रणाली को निकट से समझा। मंगलवार को डीएम जसजीत कौर द्वारा उन्हें प्रशासनिक जिम्मेदारियों एवं शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में भी अवगत कराया गया। सांकेतिक जिलाधिकारी सृष्टि द्वारा कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा विदुर सभागार में महिला जनसुनवाई में आयी फरियादियों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक स...