संभल, अप्रैल 13 -- मिशन शक्ति 5.0 अभियान के दूसरे चरण के तहत सोमवार को थाना कैलादेवी क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुजाहिदपुर में मिशन शक्ति टीम द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं को विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। टीम द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया गया और बालिकाओं को इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही साइबर अपराध से बचाव के उपायों पर विशेष जोर दिया गया।इस अवसर पर महिला सुरक्षा से जुड़े हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई, जिनमें महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 तथा साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 शामिल हैं। यह भी पढ़ें- बाजारों, रेलवे स्टेशन, कोचिंग सेंटर में महिलाओं और बालि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.