बहराइच, मई 11 -- बहराइच, संवाददाता। मिशन शक्ति के पांचवें फेज के द्वितीय चरण में हुजूरपुर इलाके मे मिशन शक्ति, एंटी रोमियो अभियान में भीड़ भाड़ वाले स्थान पर पुलिस टीम ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। बेटियों, किशोरियों व महिलाओं से उनकी समस्याओं को पूछ कर समाधान किया गया। एंटी रोमियो टीम में उपनिरीक्षक वीर बहादुर यादव, महिला सिपाही नीतू मिश्रा, रिक्रूट महिला सिपाही नेहा पाठक, आयुषी वर्मा ने उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक लौकाही, गाजीपुर चौराहा का जायजा लिया गया। महिलाओं व बच्चियों से उनकी समस्याओं को पूछा गया। महिलाओं एवं बच्चियों को मिशन शक्ति, मिशन शक्ति केंद्र, साइबर अपराध अभियान के तहत जागरूक किया गया। यह भी पढ़ें- बहू-बेटी सम्मेलन में किया गया जागरूक उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं वृद्धा पेंशन योजना, विधवा पे...