हरदोई, मार्च 26 -- भरावन, संवाददाता। मिशन शक्ति अभियान के फेस 5 पॉइंट के दूसरे चरण के तहत गुरुवार को जीविका कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी, मदारपुर में रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम किया गया। इस दौड़ प्रतियोगिता का उद्देश्य बालिकाओं, महिलाओं और बच्चों में सुरक्षा और जागरूकता को बढ़ावा देना था। पुलिस टीम ने महिलाओं और बच्चों से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर जागरूकता सत्र आयोजित किया। इसमें घरेलू हिंसा, दहेज प्रथा, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न, पॉक्सो एक्ट और बाल विवाह निषेध जैसे कानूनों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इसके अलावा, साइबर अपराधों से बचाव के उपायों पर भी प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी गई। इनमें 1090 (वीमेन पावर लाइन), 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा), 1076 (सीएम हेल्पलाइन), 1098 (चाइल्ड...