हापुड़, अप्रैल 5 -- मनीष चौहान के नेतृत्व में मिशन शक्ति अभियान के तहत पिलखुवा क्षेत्र में फैक्ट्रियों में कार्यरत महिलाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान रात के समय ड्यूटी से आने-जाने वाली महिलाओं को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने महिलाओं को हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से बताया और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क करने की सलाह दी। कार्यक्रम के दौरान आत्मरक्षा के सरल उपायों की भी जानकारी दी गई, ताकि महिलाएं जरूरत पड़ने पर खुद की सुरक्षा कर सकें। कोतवाली प्रभारी मनीष चौहान ने महिलाओं से अपील की कि वे सतर्क रहें, सुनसान स्थानों से बचें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.