इटावा औरैया, मार्च 26 -- मिशन शक्ति अभियान फेज के तहत रन फॉर एम्पावरमेंट दौड़ का आयोजन गुरुवार को पुलिस लाइन में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सदर विधायक सरिता भदौरिया और एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर किया। करीब तीन किलोमीटर लंबी दौड़ पुलिस लाइन से शुरू होकर मोतीझील, डीएम चौराहा और एसएसपी चौराहा होते हुए वापस पुलिस लाइन में समाप्त हुई। इस दौरान सीओ आयुषी सिंह समेत रिक्रूट महिला आरक्षियों ने भाग लिया और महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया। कार्यक्रम में एसपी सिटी अभयनाथ त्रिपाठी, सीओ सिटी अभय नारायण राय सहित अन्य अधिकारी व पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...