औरैया, मई 27 -- औरैया, संवाददाता। मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना कोतवाली औरैया की एंटी रोमियो टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के दौरान एंटी रोमियो टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान साईं मंदिर से आनेपुर जाने वाले मार्ग पर करीब 200 मीटर आगे से तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में गोहना निवासी शिवम पुत्र संतोष कुमार, आकाश पुत्र मनोज कुमार तथा महेंद्र प्रताप सिंह पुत्र बब्लू गौतम शामिल हैं। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह, उपनिरीक्षक ...