मिशन शक्ति अभियान चलाकर आत्मरक्षा के प्रति िकया जागरूक
उरई, अप्रैल 11 -- कोंच। संवाददाता नदीगांव थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान महिला आरक्षी मंजू शाक्य और लक्ष्मी सारस्वत स्कूलों तथा सार्वजनिक स्थलों पर गुड टच व बैड टच के बीच अंतर समझा रही हैं। इसका उद्देश्य छात्राओं को संभावित खतरों के प्रति सचेत करना है। पुलिस की एंटी-रोमियो टीम भीड़भाड़ वाले इलाकों, बाजारों और कोचिंग सेंटरों के आसपास सघन चेकिंग कर रही है। छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए जा रहे हैं, साथ ही उन्हें साइबर धोखाधड़ी और छेड़खानी जैसी घटनाओं से बचने के उपाय भी बताए जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.