हरदोई, अप्रैल 19 -- बेनीगंज/हरदोई, संवाददाता। जनपद हरदोई में मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के द्वितीय चरण के अंतर्गत थाना बेनीगंज क्षेत्र में महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक अशोक मीणा के निर्देशन में मिशन शक्ति टीम एवं एंटी रोमियो टीम ने कस्बा बेनीगंज में पहुंचकर महिलाओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी और पंपलेट वितरित किए।इस दौरान महिला आरक्षी आशा सिंह, संध्या कुमारी, पूजा त्यागी एवं पुष्पा यादव ने महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों-112, 1090, 1930, 181, 108 और 102-की जानकारी दी। साथ ही सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में भी विस्तार से बताया गया, जिससे महिलाएं इनका लाभ उठा सकें। टीम ने बालिकाओं को 'गुड टच-बैड टच' के बारे में जागरूक करते हुए उनकी सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर जानकारी दी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.