संभल, अप्रैल 16 -- थाना ऐंचौड़ा कंबोह क्षेत्र के गांव सिरौली और दारापुर में बुधवार को मिशन शक्ति फेज-05 द्वितीय चरण के अंतर्गत विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं एवं बालिकाओं को उत्तर प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। इस दौरान टीम में शामिल एसआई गुलाम मोहम्मद, महिला हेड कांस्टेबल भागेश और इमराना ने महिलाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही साइबर अपराध से बचाव के उपायों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं को 'गुड टच' और 'बैड टच' के बारे में जागरूक किया गया। इसके अलावा उन्हें महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों जैसे महिला हेल्पलाइन 181, वूमेन पावर लाइन 1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, आपातकालीन सेवा 112, स्वास्थ्य स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.