हाथरस, मार्च 20 -- सादाबाद। विकासखंड सादाबाद के उच्च प्राथमिक विद्यालय मीरपुर में आज मिशन शक्ति विशेष अभियान के छठवें चरण के अंतर्गत छात्राओं द्वारा नवदुर्गा के नौ रूपों पर आधारित पोस्टर बनाकर महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन का संदेश दिया गया। कार्यक्रम स्कूली शिक्षा महानिदेशक एवं राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय के निर्देशों के क्रम में आयोजित किया गया। इस दौरान छात्राओं ने मिलकर नवदुर्गा के नौ स्वरूपों को दर्शाते हुए आकर्षक पोस्टर तैयार किया और छात्र-छात्राओं के बीच इस विषय पर चर्चा भी कराई गई। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के महत्व के बारे में जानकारी दी।विद्यालय प्रशासन ने बताया कि शासन के दिशा-निर्देशानुसार चैत्र नवरात्र आज से प्रारंभ हो रहे हैं। इसी क्रम में मिशन शक्ति विशेष ...