मिशन शक्ति अभियान के तहत किया जागरुक
सीतापुर, मार्च 19 -- सीतापुर। मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 द्वतीय चरण के तहत रेउसा पुलिस टीम ने स्कूल में जाकर हेल्पलाइन नम्बरों व सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। रेउसा के किशोर इंटर कॉलेज सेउता में पुलिस व एंटी रोमियो टीम की तरफ से बालिकाओं को 1090( वूमेन पॉवर हेल्प लाइन नम्बर) , 1076 (मुख्य मंत्री हेल्प लाइन नम्बर), 1098(चाइल्ड हेल्प लाइन नम्बर) व 112, 102, 108, 181, 1930 आदि नंबरों की जानकारी दी गई। साथ ही सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं जैसे कन्या सुमंगला योजना, बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ, सामूहिक विवाह योजना से अवगत कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.