बुलंदशहर, मार्च 24 -- बुलन्दशहर। नवरात्रि पर्व पर मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत मंगलवार को रिजर्व पुलिस लाइन से महिला स्कूटी एवं बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक नगर शंकर प्रसाद ने रैली को हरी झंडी दिखाते हुए अभियान का शुभारंभ किया। रैली रिजर्व पुलिस लाइन से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए निकाली गई। इस दौरान महिलाओं व बालिकाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने, साथ ही महिला हेल्पलाइन नंबरों के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया। पुलिस प्रशासन ने बताया कि प्रत्येक थाने पर मिशन शक्ति केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां महिला हेल्प डेस्क, बीट पुलिसिंग, एंटी रोमियो स्क्वॉड और 1090, 181, 112 जैसी हेल्पलाइन सेवाओं का समन्वय कर त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। गांव-गांव चौपाल लगाकर महिलाओं को उनके अधिकारों व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.