मिशन शक्ति : महिलाओं को किया जागरूक
कौशाम्बी, सितम्बर 27 -- मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत रविवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं को महिला सुरक्षा, नए आपराधिक कानूनों व साइबर अपराध से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस टीमों ने बहू-बेटी सम्मेलन भी आयोजित किया। बहू-बेटियों को गुड टच-बैड टच, आत्मरक्षा, यातायात नियम, निःशुल्क विधिक सहायता और महिला हेल्प डेस्क की जानकारी दी। महिलाओं को 112, 1076, 1090, 1098, 1930 व 181 हेल्पलाइन नंबरों के उपयोग के बारे में बताया गया। साथ ही कन्या सुमंगला, आयुष्मान भारत और महिला पेंशन समेत जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.