गोंडा, अप्रैल 21 -- गोण्डा। एसपी विनीत जायसवाल के निर्देश पर सोमवार को जिले भर में मिशन शक्ति फेज-05 के द्वितीय चरण के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया। एंटी रोमियो स्क्वायड व महिला पुलिसकर्मियों ने मंदिरों, बाजारों व भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर महिलाओं-बालिकाओं को सुरक्षा उपायों की जानकारी दी। अभियान में महिला सशक्तिकरण, साइबर अपराध से बचाव, आत्मरक्षा के तरीके व कानूनी अधिकारों पर जागरूक किया गया। सुरक्षित आवागमन के टिप्स दिए गए। पुलिस ने हेल्पलाइन नंबरो का प्रचार कर आपात स्थिति में तत्काल कॉल करने की अपील की गई। पुलिस ने बताया कि अभियान का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.