मुजफ्फर नगर, अप्रैल 8 -- मुजफ्फरनगर मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत मंगलवार को बालिकाओं के सम्मान और स्वावलंबन की एक अनूठी तस्वीर देखने को मिली। महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को समर्पित अभियान के तहत एक दिन की जिलाधिकारी कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें मेधावी छात्राओं ने सांकेतिक रूप से जिले के महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों की जिम्मेदारी संभाली।कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने न केवल अधिकारियों की कुर्सी संभाली, बल्कि प्रशासनिक कार्यप्रणाली को करीब से समझा। दिव्यांशी यादव ने जिलाधिकारी के रूप में दायित्व निभाया। प्रिया यादव ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की भूमिका अदा की। मानशी वर्मा ने मुख्य विकास अधिकारी और आरती ने एडीएम प्रशासन का पद संभाला। अंजली सक्सेना एडीएम वित्त, एंजेल कपिल सिटी मजिस्ट्रेट और शगुन वर्मा ने जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के रूप में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.