कौशाम्बी, मई 7 -- मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के द्वितीय चरण के तहत गुरुवार को जिले भर में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान विभिन्न थानों की पुलिस टीम ने अपने क्षेत्रों में महिला सशक्तिकरण, साइबर जागरूकता एवं सुरक्षा संबंधी कार्यक्रम आयोजित किए। अभियान के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को गुड टच-बैड टच, आत्मरक्षा, महिला अधिकारों, नए आपराधिक कानूनों, साइबर अपराध से बचाव तथा शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में भी अवगत कराया गया। महिला हेल्पडेस्क, एंटी रोमियो टीम, मिशन शक्ति केंद्र एवं थाना सीयूजी नंबरों की उपयोगिता बताई गई। थाना कड़ाधाम, महेवाघाट, करारी, कोखराज, मोहब्बतपुर पइंसा, संदीपनघाट, मंझनपुर, सरायअकिल, महिला थाना एवं थाना चरवा में स्थानीय स्तर पर महिलाओं-बालिकाओं को जागरूक किया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.