मेरठ, जनवरी 25 -- सरधना। उच्च माध्यमिक विद्यालय नानू में गुरुवार को मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत छात्राओं के बीच सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसका उद्देश्य छात्राओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और आपात स्थिति में सहायता के लिए उपलब्ध विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी देना रहा। उप निरीक्षक प्रतिभा ने छात्राओं को महिला एवं बाल सुरक्षा से जुड़ी हेल्पलाइन नंबरों 1090 (महिला हेल्पलाइन), 1098 (बाल सहायता), 181 (महिला आपात सेवा), 1930 (साइबर क्राइम हेल्पलाइन), 101 व 108 के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने उदाहरणों के माध्यम से समझाया कि यदि किसी लड़की को रास्ते में परेशान किया जाए तो वह तुरंत 1090 पर कॉल कर सकती हैं। वहीं, किसी बच्ची के साथ उत्पीड़न या परेशानी की स्थिति में 1098 मदद के लिए उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि आज के समय मे...