मिशन शक्ति : आधी आबादी को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर
कौशाम्बी, मई 21 -- जनपद में गुरुवार को भी मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत के निर्देशन में विभिन्न थाना क्षेत्रों में महिला सशक्तिकरण, साइबर जागरूकता और सुरक्षा संबंधी कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इस दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति सजग किया गया। अभियान के तहत पुलिस टीमों ने आधी आबादी को गुड टच-बैड टच, आत्मरक्षा के गुर और नए आपराधिक कानूनों की जानकारी दी। इसके साथ ही वर्तमान समय में बढ़ते साइबर अपराधों से बचाव के तरीके भी सिखाए। कार्यक्रम में सरकार द्वारा संचालित महिला कल्याण योजनाओं और निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में विस्तृत रूप से अवगत कराया गया। सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए महिलाओं को विभिन्न आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों जैसे 112 (...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.