कौशाम्बी, मार्च 22 -- मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के द्वितीय चरण के तहत रविवार को जिले भर में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सशक्तीकरण, साइबर सुरक्षा एवं नए आपराधिक कानूनों के प्रति जागरूक किया गया। बहू-बेटियों को गुड टच-बैड टच, आत्मरक्षा, महिला अधिकार, साक्षरता, साइबर अपराध से बचाव तथा शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में भी अवगत कराया गया। अभियान में प्रमुख हेल्पलाइन नंबरों 112 (पुलिस आपातकालीन), 1090 (वूमेन पावर), 181 (महिला हेल्पलाइन), 1930 (साइबर अपराध), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन) एवं 102 (स्वास्थ्य सेवा) के बारे में बताया गया। महिला हेल्पडेस्क, एंटी-रोमियो टीम, मिशन शक्ति केंद्र एवं थाना सीयूजी नंबरों के बारे में भी जाग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.