प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 27 -- गौरा। मिशन शक्ति के विशेष अभियान के तहत मिशन शक्ति टीम थाना फतनपुर ने सोमवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा संबंधित जानकारी दी। जिसमें सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाएं व हेल्पलाइन नंबर वूमेन पॉवर लाइन 1090,महिला हेल्प लाइन 181,मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस हेल्प लाइन 112,चाइल्ड हेल्प लाईन 1098,स्वास्थ्य सेवा 102,108 ,साइबर अपराध 1930 आदि नंबरों व साइबर सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर थाना फतनपुर की मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी एस आई रेखा देवी, महिला कांस्टेबल मीना,पीआरडी जरीना, वार्डेन उमा पांडेय विद्यालय की शिक्षिकाएं व छात्राएं मौजूद रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.