मिशन शक्ति: महिला शिकायतों में लापरवाही पर होगी कार्रवाई
उन्नाव, सितम्बर 4 -- उन्नाव। मिशन शक्ति फेज-05 को प्रभावी बनाने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अखिलेश सिंह ने पुलिस लाइन सभागार में क्षेत्राधिकारियों, मिशन शक्ति केंद्र प्रभारियों और टीम सदस्यों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने महिला एवं बालिका संबंधी शिकायतों का तत्काल संज्ञान लेकर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में महिला हेल्पलाइन 1090, यूपी-112, साइबर हेल्पलाइन 1930 और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के प्रचार-प्रसार पर जोर दिया गया। एंटी रोमियो टीमों की सक्रियता, महिला बीट अधिकारियों के क्षेत्र भ्रमण और संवेदनशील स्थानों की निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों से कहा गया कि मिशन शक्ति को महज जागरूकता अभियान न बनाकर महिलाओं को सुरक्षित माहौल और जरूरत पर तत्काल पुलिस सहायता उपलब्ध कराई जाए। यह भी पढ़ें- मिशन शक्ति अभियान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.