मिशन शक्ति: महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक
मुरादाबाद, जून 9 -- मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के तहत कोतवाली ठाकुरद्वारा की सुरक्षा दल टीम ने मंगलवार क्षेत्र में भ्रमण कर महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा और सहायता संबंधी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। अभियान के दौरान टीम ने महिलाओं को हेल्पलाइन नंबर 1090 (वूमेन पावर लाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 181 (महिला हेल्पलाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 1930 (साइबर हेल्पलाइन) तथा 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन) से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही किसी भी प्रकार की उत्पीड़न, छेड़छाड़, साइबर अपराध या अन्य समस्या की स्थिति में इन सेवाओं का तत्काल उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। सुरक्षा दल ने महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा आत्मनिर्भर बनने के लिए संचालित सरकारी योजनाओं की भी जानकारी दी। अभियान के दौरान महिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.