मथुरा, अप्रैल 5 -- मिशन शक्ति अभियान के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाली एक दर्जन महिलाओं को शनिवार को तहसील सभागार में आयोजित कार्यक्रम में डीएम चन्द्र प्रकाश सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार द्वारा प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। डीएम चन्द्र प्रकाश सिंह ने कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित करना गौरव की बात है। उन्होंने महिलाओं से भविष्य में भी समाज और महिला कल्याण के कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने का आह्वान किया। एसएसपी श्लोक कुमार ने कहा कि मिशन शक्ति से जुड़े सभी महिला एवं पुरुष पुलिसकर्मियों ने पूरी निष्ठा और मेहनत के साथ कार्य किया है, जिसके परिणामस्वरूप महिलाओं की सुरक्षा और जागरूकता में सकारात्मक बदलाव आया है। इस दौरान मांट थाने से खुशी, रवीना, महिला दरोगा प्राची चौधरी, महिला मुख्य आरक्षी मो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.