उरई, मार्च 26 -- सिरसाकलार। थाना सिरसाकलार में ''मिशन शक्ति'' अभियान के तहत एक बिखरते हुए परिवार को टूटने से बचा लिया गया। ग्राम टिकरी की रहने वाली गायत्री देवी ने थाने के मिशन शक्ति केंद्र पर प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि उनके पति गोपाल कुमार और ससुराल पक्ष के लोगों ने उन्हें छह माह के बच्चे के साथ घर से निकाल दिया है और खर्चा भी नहीं दे रहे हैं। थानाध्यक्ष के निर्देश पर मिशन शक्ति टीम प्रभारी व उनि सुभाष चन्द्र, महिला कांस्टेबल आरती और कांस्टेबल सौरव पटेल ने तुरंत कार्रवाई की। पुलिस ने पीड़िता के पति, ससुराल पक्ष और मायके पक्ष के साथ-साथ ग्राम प्रधान इंदल सिंह निषाद को भी मौके पर बुलाया। संभ्रांत व्यक्तियों की मौजूदगी में दोनों पक्षों की बात सुनी गई और आपसी सहमति से मामले का निपटारा कराया गया। ससुराल पक्ष ने पुलिस के सामने आश्वासन दिय...