बलरामपुर, मार्च 22 -- बलरामपुर, संवाददाता। चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर महिला सुरक्षा को लेकर ललिया थाना पुलिस और एंटी रोमियो टीम ने रविवार को बाइक रैली निकालकर जागरूकता अभियान चलाया। एसपी विकास कुमार के निर्देश पर आयोजित इस अभियान में महिलाओं को सुरक्षा का एहसास दिलाने के साथ ही उन्हें जरूरी जानकारियां भी दी गईं। एएसपी विशाल पांडेय और सीओ ललिया डीके श्रीवास्तव ने थाना परिसर से बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और सभी थानों में तैनात मिशन शक्ति की टीमें इसी लक्ष्य के साथ काम कर रही हैं।थाना प्रभारी संतोष कुमार मिश्र के नेतृत्व में रैली ललिया के नई बस्ती क्षेत्र से गुजरी। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और हेल्पलाइन नंबरों की वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.