चतरा, जुलाई 14 -- चतरा संवाददाता समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आज उपायुक्त रवि आनंद की अध्यक्षता में केंद्र प्रायोजित मिशन वात्सल्य बाल संरक्षण योजना के अंतर्गत जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा संचालित योजना प्रावर्तकता एवं पालन-पोषण देखभाल समिति (राउअउ) की त्रैमासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान उपायुक्त रवि आनंद ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि मिशन वात्सल्य के तहत अनाथ, एकल अभिभावक एवं अन्य जरूरतमंद बच्चों को स्पॉन्सरशिप योजना से अधिकाधिक लाभान्वित किया जाए। उन्होंने कहा कि योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार सभी प्रखंडों एवं पंचायतों तक सुनिश्चित किया जाए, ताकि पात्र परिवारों को इसकी जानकारी मिल सके और वे सरलता से योजना का लाभ प्राप्त कर सकें। उपायुक्त ने सभी संबंधित हितधारकों को स्वीकृत मामलों में समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने...