मिशन लाइफ जागरुकता कार्यक्रम आयोजित
बेगुसराय, मई 17 -- बरौनी। पर्यावरण सुरक्षा को लेकर रविवार को बरौनी स्टेशन, कोचिंग डिपो, फ्रेट डिपो, रेलवे कॉलोनियों व इकाइयों में मिशन लाइफ विषय पर व्यापक जागरूकता कार्यक्रम व कार्यशालाओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य रेलकार्मियों व आमजन को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता व सतत जीवनशैली अपनाने के प्रति प्रेरित करना था। कार्यशालाओं में ऊर्जा व जल संरक्षण, एकल उपयोग प्लास्टिक के उपयोग में कमी, ठोस अपशिष्ट व ई-वेस्ट प्रबंधन, स्वच्छ व सतत खाद्य प्रणालियों को बढ़ावा देने पर बल दिया गया। साथ ही स्वस्थ्य व पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली अपनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। रेल अधिकारियों ने रेल कर्मियों से दैनिक जीवन में छोटे छोटे व्यवहारिक परिवर्तन अपनाकर पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.