मिशन लाइफ के तहत पूर्णिया महिला कॉलेज में वृक्षारोपण कार्यक्रम
पूर्णिया, मई 27 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत पूर्णिया महिला महाविद्यालय में जिला स्तरीय मिशन लाइफ कार्यक्रम के तहत वृक्षारोपण अभियान का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं एवं स्वयंसेवकों में पर्यावरण संरक्षण, जलवायु जागरूकता तथा सतत जीवनशैली के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना था। इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में विभिन्न प्रकार के पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनंत प्रसाद गुप्ता ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन और पर्यावरण संतुलन के आधार हैं। मिशन लाइफ अभियान युवाओं को प्रकृति के प्रति उत्तरदायी बनने की प्रेरणा देता है। एनएसएस इकाई-2 के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. रुचि गौड़ ने कहा कि वर्तमान समय में जलवायु परि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.