मुजफ्फरपुर, मार्च 13 -- मुजफ्फरपुर प्रमुख संवाददाता। तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त गिरिवर दयाल सिंह ने गुरुवार को मझौलिया स्थित एक निजी होटल में स्वास्थ्य विभाग के कार्यक्रमों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों व कर्मियों से कहा कि जनसंख्या नियंत्रण के लिए सभी को मिशन मोड में काम करना होगा ताकि फैमिली प्लानिंग की सुविधाएं हर पात्र व्यक्ति तक पहुंच सकें। उन्होंने कहा कि फैमिली प्लानिंग केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह हमारे समाज के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है। आयुक्त ने कहा कि आने वाले समय में तिरहुत प्रमंडल की स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए विभाग के हर स्तर पर एक्टिव सहयोग और अकाउंटेबिलिटी अपेक्षित है।आयुक्त ने कहा कि इस कार्यक्रम की सफलता केवल आंकड़ों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने आशा और कम्युनिटी हेल्थ व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.