हल्द्वानी, फरवरी 17 -- हल्द्वानी। कमलुआगांजा मेहता क्षेत्र में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विकास भगत ने मिशन मुस्कान 'हर हाथ में स्कूल बैग' अभियान के अंतर्गत जरूरतमंद बच्चों को स्कूल बैग वितरित किए। मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना और उन्हें आवश्यक शैक्षिक सामग्री उपलब्ध कराना रहा। विकास भगत ने कहा कि शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत कुंजी है और समाज का दायित्व है कि कोई भी बच्चा संसाधनों की कमी के कारण पढ़ाई से वंचित न रहे। ब्लॉक प्रमुख मंजू गौड़, पूरन गौड़ सहित क्षेत्र के अन्य लोग भी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.