वाराणसी, मई 24 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। बीएचयू के विद्यार्थियों ने रविवार को परिसर स्थित मधुबन के पोखरे पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। मिशन मधुबन, संडे फॉर बीएचयू अभियान के अंतर्गत संचालित स्टूडेंट फॉर डेवलपमेंट (एसएफडी) की बीएचयू इकाई के सदस्य एवं पदाधिकारी इस अभियान में शामिल हुए। उन्होंने पोखरे में जमा कचरा, प्लास्टिक एवं गंदगी हटाया। मधुबन परिसर के आसपास की भी सफाई की गई। एसएफडी के कार्यकर्ता एक महीने से मधुबन के संरक्षण के लिए पूरी शिद्दत से लगे हैं किन्तु विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से उन्हें कोई सहयोग नहीं मिल रहा। इकाई अध्यक्ष पल्लव सुमन ने कहा कि मिशन मधुबन का उद्देश्य केवल सफाई तक सीमित नहीं है। यह भी पढ़ें- गुप्तारघाट में सरयू स्वच्छता अभियान, एक टन कचरा हटाया हमारा लक्ष्य मधुबन को पुनः उसकी पुरानी गरिमा, स्वच्छता एवं सुंद...