फरीदाबाद, फरवरी 26 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। शिक्षा विभाग ने मिशन बुनियाद लेवल-2 का परिणाम जारी किया गया। इस परीक्षा में फरीदाबाद के 1003 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। इनमें से 286 विद्यार्थियों ने लेवल-2 में सफलता हासिल की है। जिले में सराय ख्वाजा स्थित राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थी चयनित हुए हैं। स्कूल के 17 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। वहीं सेक्टर-55 स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के 10 विद्यार्थियों का चयन किया गया है। वहीं गांव सेहतपुर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के भी 10 विद्यार्थियों का चयन किया गया। इसके अलावा सैदपुर स्थित सरकारी स्कूल के छात्र रुद्र ने पहला स्थान पाया है। ऊंचा गांव के देवराज ने दूसरा और एतमादपुर स्कूल के राज ने तीसरा स्थान प्राप्त किया गया। जिला विज्ञान...