गुड़गांव, दिसम्बर 17 -- गुरुग्राम। जिले में मिशन बुनियाद के तहत आयोजित होने वाली परीक्षा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। 26 दिसंबर को होने वाली इस परीक्षा में जिले के चार प्रमुख ब्लॉकों से बड़ी संख्या में छात्र शामिल होंगे। खास बात यह है कि गुड़गांव ब्लॉक से सबसे अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया है, जिससे जिले में इस योजना को लेकर छात्रों और अभिभावकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। आंकड़ों के अनुसार, गुड़गांव ब्लॉक से 2986 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। वहीं सोहना ब्लॉक से 1317, फरुखनगर ब्लॉक से 829 और पटौदी ब्लॉक से 668 छात्र परीक्षा में शामिल होंगे। इस तरह चारों ब्लॉकों से कुल 5800 छात्र मिशन बुनियाद की परीक्षा देंगे। शिक्षा विभाग का मानना है कि मिशन बुनियाद के माध्यम से छात्रों की बुनियादी शैक्षणिक समझ को मजबूत करने में मदद मिलेग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.