गुड़गांव, जनवरी 31 -- गुरुग्राम। मिशन बुनियाद कार्यक्रम के तहत लेवल-2 की परीक्षा शुक्रवार को गुरुग्राम जिले में आयोजित की गई, जिसमें जिलेभर से चयनित छात्रों ने भाग लिया। इस परीक्षा में कुल 1637 छात्रों को शामिल होना था, जिनमें से 1531 छात्र परीक्षा में उपस्थित रहे, जबकि 106 छात्र अनुपस्थित पाए गए। परीक्षा जिले के पांच परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। गुरुग्राम ब्लॉक में दो केंद्र बनाए गए थे, जबकि फरुखनगर, पटौदी और सोहना ब्लॉक में एक-एक केंद्र निर्धारित किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी इंदू बोकन ने बताया कि परीक्षा सुव्यवस्थित तरीके से कराई गई और सभी केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं।जिसमें फरुखनगर ब्लॉक में 238 में से 226 छात्र उपस्थित रहे। वहीं गुरुग्राम केंद्र-1 में 423 में से 396 छात्र उपस्थित,केंद्र में 4...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.