मिशन फाॅर लाइफ के तहत छात्राओं ने बनायें घोंसले
बगहा, जुलाई 24 -- मैनाटाड़ । पर्यावरण संरक्षण एवं पक्षी संवर्धन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रखंड क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों में विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत प्रत्येक विद्यालय में 10-10 नारियल के घोंसले तैयार किये गये। साथ ही उनकी फोटो एवं वीडियो मिशन फॉर लाइफ पोर्टल पर अपलोड की गयी। इस अभियान में प्रखंड के सभी प्रारंभिक, मध्य एवं उच्च विद्यालयों ने भाग लिया। विद्यालयों में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के सहयोग से नारियल के घोंसले तैयार कर उन्हें पक्षियों के अनुकूल स्थानों पर लगाया गया। माध्यमिक विद्यालय इनरवा के प्रधानाध्यापक अशोक राम और मध्य विद्यालय इनरवा की प्रधानाध्यापिका प्रियंका कुमारी ने बताया कि यह अभियान जिला शिक्षा विभाग के निर्देश पर संचालित किया गया। जिला के निर्देशानुसार निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी विद्यालयों ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.