गुड़गांव, नवम्बर 19 -- गुरुग्राम, वरिष्ठ संवाददाता। नगर निगम गुरुग्राम द्वारा चलाए जा रहे मिशन प्रदूषण मुक्त स्वच्छ गुरुग्राम अभियान का असर अब शहर की प्रमुख सड़कों पर साफ दिखने लगा है। निगम की स्वच्छता टीमों के लगातार और समर्पित प्रयासों से गुरुग्राम की मुख्य सड़कें पहले से अधिक स्वच्छ और व्यवस्थित नजर आ रही हैं, जिससे शहर के वातावरण में सुधार देखने को मिल रहा है। निगम की टीमें शहर में धूल-मिट्टी, खरपतवार, निर्माण एवं विध्वंस अपशिष्ट, प्लास्टिक वेस्ट और बागवानी अपशिष्ट को उठाने का काम तेज गति से कर रही हैं। यह अभियान केवल दिन तक सीमित नहीं है। स्वच्छता टीमें मैदान में सक्रिय रहती हैं। सड़कों को चमकाने के लिए 18 मैकेनाइज्ड मशीनों का उपयोग किया जा रहा है। वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए, निगम ग्रेडिड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप-3) के नियमों का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.