मिशन परिवार विकास 2026 के तहत जागरुकता रथ रवाना
साहिबगंज, जून 18 -- साहिबगंज। मिशन परिवार विकास आयोजन 2026 के तहत संयुक्त स्वास्थ्य भवन परिसर से गुरुवार को जन-जागरुकता अभियान का शुभारंभ किया गया। इस सिलसिले में जागरुकता रथ को सीएस डॉ. रामदेव पासवान ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सीएस ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य परिवार नियोजन, मातृ व शिशु स्वास्थ्य, सुरक्षित मातृत्व तथा जनसंख्या स्थिरीकरण के प्रति लोगों को जागरुक करना है। जागरुकता रथ जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों को परिवार कल्याण योजनाओं की जानकारी देगा तथा स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण संदेशों का प्रचार-प्रसार करेगा। मिशन परिवार विकास 2026 का मुख्य लक्ष्य आम जनता को परिवार नियोजन के साधनों एवं स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरुक बनाना है, ताकि स्वस्थ व खुशहाल परिवार का निर्माण हो सके। यह भी पढ़ें- मिशन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.