सासाराम, मार्च 7 -- सासाराम, एक संवाददाता। स्वास्थ्य विभाग द्वारा शनिवार को रैली निकालकर लोगों को परिवार नियोजन के सुरक्षित विकल्पों को अपनाने का संदेश दिया गया। रैली एमपीवी (मिशन परिवार विकास) पखवाड़ा के तहत सदर अस्पताल से निकाली गई। वहीं रैली को जिला स्वास्थ्य समिति सासाराम से सिविल सर्जन डॉ. मणिराज रंजन और एसीएमओ डॉ. बीके पुष्कर द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली सदर अस्पताल सासाराम से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों रौजा रोड से होते हुए पोस्ट ऑफिस चौराहा तक गई। इस दौरान लोगों को परिवार नियोजन के महत्व, उपलब्ध सुरक्षित साधनों व मिशन परिवार विकास पखवाड़ा के उद्देश्यों के बारे में जागरूक किया गया। एसीएमओ ने कहा कि मिशन परिवार विकास पखवाड़ा 20 मार्च तक जिले में संचालित किया जा रहा है। इस अवधि में व्यापक आईइसी गतिविधियां, दंपत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.