बोकारो, जून 18 -- बोकारो, प्रतिनिधि। जिले में परिवार नियोजन और स्वस्थ परिवार के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से गुरुवार को मिशन परिवार विकास अभियान का शुभारंभ किया गया। यह भी पढ़ें- मिशन परिवार विकास अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभमिशन परिवार विकास अभियान का शुभारंभ सिविल सर्जन कार्यालय परिसर से आयोजित कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ. अभय भूषण प्रसाद ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया। रैली के माध्यम से छोटे परिवार, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा परिवार नियोजन के महत्व का संदेश आमजन तक पहुंचाया गया। इस अवसर पर सिविल सर्जन ने बताया कि अभियान के तहत जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के साथ-साथ आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रमों के माध्यम से योग्य दंपत्तियों को परिवार नियो...