मिशन परिवार विकास अभियान,1.17 लाख योग्य दंपती चिह्नित
लखीसराय, सितम्बर 19 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में परिवार नियोजन को बढ़ावा देने और योग्य दंपतियों को सुरक्षित व आधुनिक गर्भनिरोधक साधनों की जानकारी देने को लेकर सदर अस्पताल परिसर में मिशन परिवार विकास अभियान चलाया गया। अभियान 7 सितंबर से शुरू हुआ है जो 26 सितंबर तक जारी रहेगा। अभियान के तहत अब तक जिले में 1,17,600 योग्य दंपत्तियों की पहचान की जा चुकी है। अभियान के पहले चरण में 7 से 13 सितंबर तक दंपती संपर्क सप्ताह मनाया गया। इस दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने घर घर जाकर योग्य दंपतियों की लाइन लिस्टिंग की और परिवार नियोजन के साधनों के प्रति जागरूक किया। दूसरे चरण में 14 से 26 सितंबर तक जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा के तहत सभी स्वास्थ्य संस्थानों में सेवाएं दी जा रही हैं।
पुरुषों की भागीदारी बढ़ाने पर फोकस: जिला स्वास्थ्य विभाग के अनुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.