जौनपुर, सितम्बर 5 -- जौनपुर, संवाददाता। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, भारत सरकार की अतिरिक्त सचिव और मिशन निदेशक आराधना पटनायक ने गुरुवार की शाम जिले के सीएचसी जलालपुर, रेहटी और आयुष्मान आरोग्य मंदिर कर्दाहा का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों को मिल रही सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मिशन निदेशक ने प्रसव कक्ष और नवजात शिशु देखभाल इकाई की व्यवस्थाओं को भी देखा। व्यवस्थाओं से संतुष्ट होकर उन्होंने चिकित्सा अधीक्षकों, चिकित्सकों और कर्मचारियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं का निष्ठा और समर्पण से संचालन अन्य केंद्रों के लिए अनुकरणीय है। इस दौरान उन्होंने मरीजों और आशा कार्यकर्ताओं से बातचीत कर सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का फीडबैक भी लिया। मौके पर सीएमओ डॉ. गंगाराम गौतम, जिला कार्यक्रम प्रब...