भदोही, मार्च 20 -- भदोही, संवाददाता। मिशन शक्ति फेज-पांच के दूसरे चरण के तहत नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बाइक रैली निकाली गई। एसपी अभिनव त्यागी ने महिला स्कूटी रैली (शक्ति दीदी अभियान) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में शामिल जवानों एवं लोगों ने महिलाओं को विभिन्न उपयोगी हेल्पलाइन नम्बरों, संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, महिला हेल्प डेस्क तथा कानूनी प्रावधानों की जानकारी देने संग पम्पलेट भी दिया। पुलिस लाइन से निकली रैली दुर्गागंज तिराहे होते हुए मुख्यालय तक पहुंची। विमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 के बारे में बताया गया। इस मौके पर शुभम अग्रवाल, अपर पुलिस अधीक्षक, बलराम क्षेत्राधिकारी पुलिस लाईन,...