बरेली, अगस्त 27 -- फोटो : रिछा के सिंधौरा स्थित मिशन ग्लोबल स्कूल में रक्षा बंधन पर्व मनाते छात्र। बहेड़ी, संवाददाता। रिछा के सिंधौरा स्थित मिशन ग्लोबल स्कूल में रक्षा बंधन पर्व पर राखी बनाने की प्रतियोगिता हुई। इसमें एलिजा प्रथम, काजल द्वितीय और समृद्धि व फातिमा सामूहिक रूप से तीसरे स्थान पर रहीं। विद्यालय के संरक्षक आर के सक्सेना ने कहा कि भाई बहन के रिश्ते के प्रतीक के तौर पर यह पर्व मनाया जाता है। इसमें भाई बहन की कलाई में राखी बांधकर बहन की सुरक्षा का संकल्प लेता है। प्रबंधक जितेन सक्सेना ने छात्राओं को आशीर्वचन दिया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य बीके कश्यप, निदेशक अमित देओल, उपप्रधानाचार्य मोबीन मालिक, आशुतोष वर्मा, संजय सक्सेना, रामेन्द्र पाठक, मदन लाल, सूरज पाल, कैफी मुस्कान, काजल गंगवार, पवन कुमार, असलम, हरीश कुमार, शाजिया, सतपाल, नवर...