मिशन की नीतियों को घर घर पहुंचाएं कार्यकर्ता
मुरादाबाद, जून 13 -- भीम आर्मी भारत एकता मिशन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार आजाद ने मिशन की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने और जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाकर संगठन को मजबूत करने पर बल दिया। यह हरथला के कृष्णा फार्म में मंडलीय समीक्षा बैठक में भाग लेने आए थे। उन्होंने मंडल के सभी जनपदों के संगठन की समीक्षा की। उन्होंने संगठन की मंडल एवं जिला कमेटी में कुछ बदलाव भी किया। इसमें दीपू कुमार आजाद मंडल अध्यक्ष, राजेश खन्ना मंडल प्रभारी, जयप्रकाश सागर मुरादाबाद के जिलाध्यक्ष, अंकित कुमार जिला प्रभारी, सचिन कुमार अमरोहा के जिलाध्यक्ष एवं शिवानी गौतम को अमरोहा महिला विंग का जिलाध्यक्ष बनाया गया। महिलाल सागर जिला प्रवक्ता, सतपाल सिंह जिला कोऑर्डिनेटर, राजवीर सिंह एवं ललित मोहन, विनीत कुमार जिला सचिव, विजेंद्र कुमार जिला उपाध्यक्ष,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.